Breaking News

विमलेश कुमार सहसवान तहसील अध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

विमलेश कुमार सहसवान तहसील अध्यक्ष नियुक्त

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने मंगलवार को विमलेश कुमार को सहसवान तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने संगठन को आगे बढ़ाते हुए मालवीय आवास ग्रह पर पंचायत कर ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य की संस्तुति पर दहगवां निवासी विमलेश कुमार को तहसील अध्यक्ष सहसवान, ज्ञान सिंह को तहसील कोषाध्यक्ष सहसवान व जितेन्द्र सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष दहगवां नियुक्त किया है।
नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष विमलेश कुमार ने कहा भाकियू चढूनी संगठन की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर आज हम लोग संगठन में शामिल हुए हैं। जल्द ही संगठन को पूरे जनपद में मज़बूती देने के लिए जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में कार्य करेंगे।
ज़िला महासचिव बीईशु दास व जिला प्रचार मंत्री शरीफ़ अब्बासी नें सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर जिलाध्यक्ष सतीश साहू के साथ नियुक्ति पत्र सौंपे।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया प्रतिदिन किसान भाकियू चढूनी संगठन की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
इस मौके पर बदायूँ सदर नगर उपाध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी, कल्लू सहित दर्जन भर किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveअधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश संवाददाता …

error: Content is protected !!