Breaking News

भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा डेढ़ दर्जन से अधिक सुसज्जित झंकियों और काली के अखाड़े के साथ निकाली गई

Spread the love

बिसौली। नगर में चल रही श्री जनता रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा डेढ़ दर्जन से अधिक सुसज्जित झंकियों और काली के अखाड़े के साथ निकाली गई। जिसका प्रभु भक्तो ने पुष्प वर्षा कर जगह जगह भव्य स्वागत किया।
यहाँ नगर के लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर में शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य व क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने राम रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता जनक दुलारी, लक्ष्मण, हनुमान जी महाराज का रोली चंदन से तिलक कर आरती उतारकर किया, जिसके साथ ही पूरा नगर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। कमेटी अध्यक्ष सचिन जौहरी व मंत्री श्रीकृष्ण कन्हैया एवं महा प्रबंधक पुष्पेंद्र नाथ गर्ग ने मुख्य अतिथि का प्रतीक चिन्ह भेंटकर अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। नगर के बड़े मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए काली अखाड़ों, आकर्षक झांकियों, संगीत-मंडलियों और नगर का मशहूर गंगा बैंड के साथ निकाली गई। सजे हुए रथों पर विराजमान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी के दिव्य दर्शन से भक्तों के हृदय भक्ति और आनंद से भर उठे। शोभायात्रा में एटा की प्रिया एन्ड पार्टी, और सम्भल के शिवम महादेव की झाँकिया आकर्षण का केंद्र रही। काली के अखाड़े में लांगूर सँग काली की तलवार बाजी को देख राम भक्त दांतो तले ऊँगली दबाने को मजबूर हो गए। वही गंगा बैंड के नफिरी वादको की धुन पर प्रभु भजनों को सुन युवा भक्त झूम उठे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा, आरती एवं जलपान की सेवा तथा अबीर गुलाल लगा कर स्वागत किया गया। पूरा नगर भक्ति रस से सराबोर था, चारों ओर जय श्रीराम के घोष और शंखध्वनि वातावरण में गूंज रहे थे। इस भव्य आयोजन से नगर का दृश्य अयोध्या धाम का आभास करा रहा था मानो स्वयं प्रभु श्रीराम अपनी लीला के लिए बिसौली नगरी में अवतरित हुए हों। यहाँ जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, एड. रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रीतेश चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रामलीला के अध्यक्ष सचिन जौहरी, पुष्पेंद्र नाथ गर्ग, मंत्री कृष्ण गुप्ता, अमरदीप गर्ग नीटू अग्रवाल, पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अनुज शर्मा, मनोज टाटा, गणेश वार्ष्णेय, मोंटी महाजन, हिमांशु पाठक, अभिषेक शर्मा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, शिव कुमार वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, निहाल मौर्या, प्रभाकर शर्मा लिट्टे, चंद्रपाल शर्मा, निगमेश्वर मिश्रा, नीटू पाल समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

Spread the loveक्रिकेट ब्रेकिंग… टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन …

error: Content is protected !!