Breaking News

बुजुर्ग दंपति को बेटा और बहू ने पिटा। रुपये छीनकर घर से बहार निकाला

Spread the love

बुजुर्ग दंपति को बेटा और बहू ने पिटा। रुपये छीनकर घर से बहार निकाला

बरेली _ थाना फतेहगंज पश्चिमी के अगरास निवासी एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटों और बहुओं पर मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर भी तहरीर बदलने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास निवासी आशिक हुसैन ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दो बेटे सज्जाद हुसैन और सादिक हुसैन ने अपनी पत्नियों खुशबू और रबीना के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनसे रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित आशिक हुसैन के अनुसार, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन थाना पुलिस ने उन्हें गुमराह कर तहरीर बदलवा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दर्ज रिपोर्ट में रुपये छीनने की धारा नहीं बढ़ाई गई है, जिससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।आशिक हुसैन ने बताया कि वे और उनकी पत्नी बुजुर्ग हैं और इस घटना के बाद सड़क पर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्ग आशिक हुसैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि उनके बेटों और बहुओं के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में रुपये छीनने से संबंधित धारा को जोड़ा जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Spread the loveबिल्सी। कस्बे के अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के …

error: Content is protected !!