Breaking News

चक्का फेंक , भाला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर बालिका के लिए आशी सेनी ने रजत पदक जीता

Spread the love

चक्का फेंक , भाला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर बालिका के लिए आशी सेनी ने रजत पदक जीता
आसफपुर ( बदायूं ) 69वीं प्रदेशीय एथलेटिक प्रतियोगिता में स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें आशी सेनी , शीतल , मेघा व हर्ष चौधरी ने प्रतिभाग लिया ।
इस प्रतियोगिता में त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा आशी सेनी ने चक्का फेंक , भाला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर बालिका के लिए रजत पदक जीता है ।
यह प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रयागराज में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक चलाया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम में कालेज के व्यायाम शिक्षक अभय सिंह व सहयोगी सुधीर कुमार सिंह यादव ने सहयोग किया ।
इस अवसर पर रजत पदक विजेता व होनहार छात्रा आशी सेनी को कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधान लिपिक सुमति पाठक सहित समस्त विद्यालय परिवार ने अनेकानेक शुभ कामनाएं दी व होनहार आशी सेनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
यह जानकारी कालेज के व्यायाम शिक्षक अभय सिंह ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!