Breaking News

11 प्रांतों के साहित्यकारों का हुआ महाकुंभ, 125 साहित्यकार हुए सम्मानित

Spread the love

11 प्रांतों के साहित्यकारों का हुआ महाकुंभ, 125 साहित्यकार हुए सम्मानित
के.बी. हिन्दी सेवा न्यास द्वारा जनपद बदायूं के बिसौली में आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में देश के 11 प्रांतों के साहित्यकारों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता लखनऊ से आयीं डा. मिथिलेश दीक्षित ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के चित्र के समक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षा व अन्य साहित्यकारों के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। सरस्वती वंदना सौम्या मिश्रा ने पढ़ी | कार्यक्रम के मुख्यअतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना रहे। विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण विनायक तथा जयपुर से पधारे प्रबोध कुमार गोविल रहे। कार्यक्रम में 08 साहित्यकारों को 5000 रूपये, 01 साहित्यकार को 3000 रूपये तथा 43 साहित्यकारों को 2100 रूपये नकद धनराशि व 10 साहित्यकारों को 1100 रूपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अन्य साहित्यकारों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 125 साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
के0बी0 सेवा न्यास के अध्यक्ष डा0 सतीश शर्मा सुधांशु ने बताया कि संस्था पिछले दस व वर्षों से अनवरत रूप से 900 से अधिक साहित्यकारों का सम्मान कर चुकी है। संस्था साहित्यिक, सामाजिक, आध्यात्मिक सभी क्षेत्रों में अपना सार्थक सात्विक सक्षम योगदान प्रदान करने में सदैव तत्पर है इस कार्यक्रम में नेपाल देश से भी दो साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया । संस्था द्वारा दिवंगत आई. पी. एस. केवल खुराना स्मृति पुरस्कार बी.एस.एफ के ए.डी.जी. रहे मनोहर बाथम को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बरेली से आये डा0 नितिन सेठी ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के पहले अशरे में बरसी रहमतें, आठवां रोजा 13 घंटे 03 मिनट का रहा

Spread the loveमस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, इबादत और तिलावत में गुजरा दिन संवाददाता: …

error: Content is protected !!