Breaking News

देवोत्थान एकादशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

Spread the love

आई एम खान

बिसौली। नगर में देवोत्थान एकादशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दियों की रोशनी से घर आंगन जगमगा उठे। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा। शाम को माता तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। मंदिरों में दीये जलाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने मंदिरों और घरों में देवों का उत्थापन कर भगवान विष्णु का पूजन किया। घरों में गन्ने से देवी लक्ष्मी का स्वरूप बनाया गया, वहीं मंदिरों में तुलसी मैया और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों को विशेष रूप से सजाया गया। लोगों ने तुलसी मैया का पूजन किया और घरों के साथ-साथ मंदिरों तथा पीपल के वृक्षों के पास दीपक जलाएं। देवी लक्ष्मी के पूजन के लिए बाजारों में गन्ने और सिंघाड़े की खूब बिक्री हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!