बदायूं में 8 नवंबर से 184वां सालाना उर्स-ए-कादरी
बदायूं (संवाददाता):
चक्कर की सड़क स्थित दरगाह आलिया कादरिया पर 8 नवंबर से हुजूर शाह ऐनुल हक हजरत मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का 184वां सालाना उर्स-ए-पाक शुरू होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस उर्स में देशभर से बड़ी संख्या में अकीदतमंद जायरीन शामिल होंगे।
उर्स का आगाज़ कुरआन ख्वानी और तबर्रुकात शरीफ के जुलूस से होगा। दिनभर हल्का-ए-जिक्र, नात ख्वाहों की महफिल और उलमाओं की तक़रीरें आयोजित की जाएंगी। 9 नवंबर को तबर्रुकात शरीफ की जियारत और रात में “क़ादरी मजीदी कांफ्रेस” होगी। उर्स का समापन 10 नवंबर को कुल शरीफ की फातिहा के साथ होगा।
खानपान और ठहरने की व्यवस्था मदरसा आलिया कादरिया द्वारा की जाएगी। उर्स की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्यक्रम की निगरानी साहिबे सज्जादा काज़ी ए ज़िला हज़रत मौलाना अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी के मार्गदर्शन में होगी।
उर्स को शानो-शौकत और अदबों ऐहतिराम के साथ आयोजित किया जाएगा, जहां सभी धर्मों के लोग आकर अपनी मन्नतें पूरी करते हैं।
Budaun Amarprabhat