Breaking News

उझानी के होनहार बेटे ने रचा इतिहास, चार्टेड अकाउंटेंट बने चंदन मूंदड़ा

Spread the love

उझानी के होनहार बेटे ने रचा इतिहास, चार्टेड अकाउंटेंट बने चंदन मूंदड़ा

उझानी (संवाददाता):
श्रीनारायणगंज मोहल्ले के निवासी संजय और रजनी मूंदड़ा के पुत्र चंदन मूंदड़ा ने चार्टेड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

चंदन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा न्यू लिटिल एंजिल स्कूल से प्राप्त की। उनके पिता संजय मूंदड़ा व्यवसायी हैं और माता रजनी मूंदड़ा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। उनके भाई हिमांशु मूंदड़ा मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं।

चंदन की सफलता पर उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर शशि भार्गव, नीरज माहेश्वरी, आशीष मूंदड़ा, गगन मूंदड़ा, मनोज दरगढ़, डॉ. अतुल माहेश्वरी, सुशील माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

चंदन की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे उझानी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा …