Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी में कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

फतेहगंज पश्चिमी। संवाददाता।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाकर देश-दुनिया की कुशलता और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

भोर होते ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। कस्बा और आसपास के गांवों खिरका जगतपुर, ठिरिया खेतल, कुरतरा, अगरास, लोहारनगला, टिटोली, सोरहा, चिटोली, सतुईया खास, सतुईया पट्टी, औंध, बकेनिया, गौहाना, रहेपुरा जागीर, खिलचीपुर आदि से श्रद्धालु चौपहिया और दोपहिया वाहनों से रामगंगा मेले के भोलापुर और मीरापुर घाट पहुंचे।

देर रात से ही दुकानदारों ने अपने स्टॉल और दुकानों को सजाना शुरू कर दिया था। सुबह होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, टेंपो और टुक-टुक से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गंगा में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते और रामगंगा में प्रसाद चढ़ाकर पुण्य कमाते नजर आए। मेले में कुछ स्थानों पर संगीत और भजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जबकि कई जगह भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्र


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!