Breaking News

डीएम और एसएसपी ने किया ककोड़ा मेला गंगा घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

डीएम और एसएसपी ने किया ककोड़ा मेला गंगा घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बदायूं। संवाददाता।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने ककोड़ा मेला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेले की समस्त सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ककोड़ा मेला, जो रुहेलखण्ड के मिनी कुंभ के रूप में विख्यात है, में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, सफाई एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (ई) अरुण कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रसोई गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, आज से लागू हुई नई दरें

Spread the loveदेश में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। 14.2 …

error: Content is protected !!