Breaking News

एसएसपी की अध्यक्षता में तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के गुर सिखाए

Spread the love

एसएसपी की अध्यक्षता में तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के गुर सिखाए

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं के सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में “एक दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला” का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रीन हर्बल हेल्थ सेंटर योजना के तहत संपन्न हुई।

कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना और उन्हें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं जीवनशैली से जुड़े कारकों को संतुलित रखने के उपाय बताना था। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि इन विधियों को सही ढंग से जीवन में अपनाया जाए, तो तनाव स्रोतों से निपटना, मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, नकारात्मक विचारों को दूर करना और पुलिस विभाग में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!