Breaking News

सहसवान: अकबराबाद चौराहे पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी

Spread the love


बदायूं जिले के सहसवान नगर में अकबराबाद चौराहे पर शनिवार को दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहा। एसडीएम सहसवान के निर्देश पर राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे बने अवैध कब्जों को हटाया।

यह अभियान चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए चलाया गया। बदायूं-मेरठ फोरलेन हाईवे पर स्थित यह चौराहा, जिसे दिल्ली रोड भी कहा जाता है, नगर का सबसे व्यस्त स्थान है। यहां दिनभर वाहनों का जमावड़ा रहता है और ठेले-खोमचे वाले भी अवैध अतिक्रमण कर सड़क पर सामान लगा देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और राहगीरों को परेशानी होती है।

एसडीएम सहसवान सांई आश्रित शाखमुरी ने लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए नगर पालिका और राजस्व विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और ईओ डॉ. राजेश कुमार की टीम ने शुक्रवार से अभियान शुरू किया था, जो शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान ठेले और खोमचे वाले अपना सामान लेकर इधर-उधर भागते दिखाई दिए। अभियान के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा और नगर में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि भविष्य में जाम की समस्या उत्पन्न न हो।

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!