Breaking News

सहसवान: बाल दिवस पर स्कूलों में बच्चों को मिले पुरस्कार और मिठाई

Spread the love

सहसवान। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। खितौरा, उघैती, बाला किशनपुर, गोदिनगला और अन्य परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए खेलकूद, बाल मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यालयों में बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं और उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विशेष रूप से खितौरा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत माह में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ए आर पी चेतन चाहर, संजय, रावेश कुमार और आमोद कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कंचन शर्मा, पूजा, सुचेता मिश्रा, दीपक शर्मा, सुरेश शाक्य, दीपक वर्मा, राजकुमार, नीरज, सपना सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि
रिंकू भारद्वाज


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …