Breaking News

बदायूं: मदर्स पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

बदायूं। नगर के उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बच्चों को समर्पित है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान और उप प्रधानाचार्या डॉ दीपशिखा पंत ने दीप प्रज्वलन और नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। तत्पश्चात विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कविता, भाषण, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।

किंडरगार्टन के बच्चों के लिए कैंपस पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए चाचा नेहरू और पांडा का रूप धारण किया। इसके अतिरिक्त मैजिक शो और स्कूल फेट ने बच्चों में खासा उत्साह भर दिया। फूड और गेम स्टॉल्स में बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और नेहरू जी के जीवन और बच्चों के प्रति उनके स्नेह के महत्व पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्या डॉ दीपशिखा पंत ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के सर्वांगीण विकास और भविष्य निर्माण की याद दिलाता है।

संपूर्ण विद्यालय प्रांगण बच्चों की हंसी-खुशी से गूंज उठा और यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि
गोविन्द देवल, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!