Breaking News

बदायूँ में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में कई गिरफ्तारियां

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारंट अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 15.11.2025 को विभिन्न थानों द्वारा कई अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

थाना बिनावर पुलिस ने शाहआलम पुत्र मक्खन शाह निवासी ग्राम सैमरमई को मुकदमा संख्या 0207/25, धारा 74 BNS में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थाना उसावाँ पुलिस ने शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम गूरा बरेला को वाद संख्या 40566/23 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम एवं वाद संख्या 30723/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थाना जरीफनगर पुलिस ने प्रेम सिंह पुत्र गंगासहाय (लगभग 40 वर्ष) और पोषाकी पुत्र देवी (लगभग 45 वर्ष) को धारा 170 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थाना मुजरिया पुलिस ने सालिक राम पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम जाहिदपुर घनसुलिया को धारा 170/126/135 BNS में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!