Breaking News

रिजर्व पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र के तहत काउंसलिंग अभियान

Spread the love

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आज पारिवारिक समस्याओं के निवारण हेतु काउंसलिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में मौजूद काउंसलर थे: भीमसेन सागर, गिरधारी सिंह राठौड़, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, एस डी शर्मा, शिव स्वरूप गुप्ता, सुषमा कथुरिया, अशोक खुराना।

इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण, उ0नि0 माया देवी, महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल डोली, महिला कांस्टेबल राखी आदि उपस्थित रहे। कुल 29 फाइलें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 23 फाइलों पर काउंसलिंग की गई, 3 फाइलों में समझौता हुआ, जबकि शेष मामलों में अगली तिथि तय की गई और उपस्थित पक्षों की समस्याओं पर विचार किया गया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन से की मुलाकात

Spread the loveबदायूं। बदायूं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फखरे अहमद शोबी ने हैदराबाद पहुँचकर तेलंगाना …

error: Content is protected !!