Breaking News

बदायूँ: थाना दातागंज पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। थाना दातागंज पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली ने आज दिनांक 15.11.2025 को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक सक्रिय अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त चंदन गुप्ता, पुत्र स्व. लखपत राम गुप्ता, निवासी ग्राम डहरपुर कलां थाना दातागंज जनपद बदायूँ के कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन और 140 रुपये नगद बरामद हुए। बरामद अफीम की कीमत लगभग 30 लाख रूपये आंकी गई है।

इस संबंध में थाना दातागंज पर मुकदमा संख्या 410/25 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया और अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह, एएनटीएफ यूनिट बरेली के विकास यादव एवं दिनेश कुमार, तथा थाना दातागंज के नाहर सिंह और रघुवीर सिंह प्रमुख रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!