Breaking News

बदायूँ: फैजगंजबेहटा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में, थाना फैजगंजबेहटा पुलिस ने आज बिसौली रोड पर निर्माणाधीन धर्मशाला के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त फखरुद्दीन, पुत्र शम्भू, निवासी वार्ड नं. 08, कस्बा व थाना फैजगंजबेहटा के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर और 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित मुकदमा संख्या 262/25, धारा 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस अभियान में थाना फैजगंजबेहटा के थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …