Breaking News

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर भव्य मेले का आयोजन

Spread the love


एस.के.एल.एम. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास और उल्लास के साथ भव्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों से तैयार की गई पकौड़ी, ब्रेड पकोड़े, चाऊमीन, बर्गर, मोमोज, जलजीरा, पॉपकॉर्न, पानी पूरी, भेलपुरी आदि की दुकानें सजाईं।

मिले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य और आरटीएम समिति की अध्यक्ष रिदा तनवीर उपस्थित रहीं। उन्होंने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं का स्वाद लेकर उनकी सराहना की।

विद्यालय के एमडी पीडी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से बच्चों को नए अनुभव और सीखने का अवसर मिलता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य राजनी शर्मा ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और कहा कि आपने अपने प्रयासों से मेले को सफल बनाया है, इस तरह निरंतर आगे बढ़ते रहें।

इस अवसर पर रामेश्वर शाक्य, डॉ निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह, रंजीत सिंह, वीना सिंह, कमलेश कुमारी, अनम सैफी, सपना माहोर, शानू सिंह, शिवि चौहान, वीना कुमारी, शालू शंखधार, कंचन तोमर, दीप्ति राठौर सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि: गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!