मुजरिया। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के तीन सुपरवाइजर क्षेत्रों के 42 मतदान बूथ पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को SIR (सर्विस इम्प्रूवमेंट रजिस्ट्रेशन) के तहत प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने SIR प्रक्रिया और कार्यों को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार साहू भी उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने कार्य समय से पूरा करें और घर-घर जाकर आवश्यक पुष्टि करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में दर्जनों बीएलओ उपस्थित रहे, जिनमें नूतन कुमार, नाथूलाल, मनीष कुमार आर्य और सुपरवाइजर आदित्य कुमार, भारत सिंह, सुरजीत कुमार शामिल थे।
अमर प्रभात प्रतिनिधि: नेत्रपाल सैलानी
Budaun Amarprabhat