Breaking News

सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Spread the love

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद सहारनपुर के भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने उन्हें काष्ठ से निर्मित गणेश की मूर्ति भेंट की।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और ग्राम चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही हो।

केशव प्रसाद मौर्य ने फूड प्रोसेसिंग यूनिटों की स्थापना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत प्रत्येक ग्राम में रोजगार सृजन की दिशा में कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने अमृत सरोवरों और अमृत वाटिकाओं की नियमित समीक्षा करने तथा पीएम/सीएम आवास योजना के तहत सभी को पक्का मकान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायकगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!