ब्रेकिंग खबरें –
1. मैनपुरी:
बाइक अनियंत्रित होने से युवक की मौत
थाना कुरावली क्षेत्र के हाईवे पर अरविंद साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
2. महराजगंज:
दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईंट-पत्थर चले
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बनरसिहां कला में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल।
3. बरेली:
मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी में आग लगी
मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लगी, लेकिन जीआरपी की तत्परता से आग को समय रहते बुझा दिया गया। मालगाड़ी महाराष्ट्र की तरफ जा रही थी।
4. आजमगढ़:
किसानों को नहीं मिल रही DAP खाद
गेहूं की बुआई के लिए किसान परेशान हैं। प्राइवेट दुकानदारों की मनमानी के कारण खाद की आपूर्ति प्रभावित। मामला लालगंज तहसील का।
5. मैनपुरी:
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर पदयात्रा
रन फॉर यूनिटी के तहत निकली पदयात्रा में मंत्री जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
6. सोनभद्र:
CM योगी आदित्यनाथ ने जनजातीय गौरव दिवस पर 432 परियोजनाओं का लोकार्पण
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं की सौगात दी गई। जनजातीय गौरव म्यूजियम की स्थापना की भी घोषणा।
7. लखनऊ:
2 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन
इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया में आयोजित कॉन्फ्रेंस में मंत्री दानिश आजाद, मौलाना खालिद रशीद और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। मुसलमानों की शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
8. नोएडा:
IGL पाइपलाइन से गैस लीक
सेक्टर-98 की एक बिल्डिंग से गैस लीक होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात।
9. लखनऊ:
महिला एवं बाल सुरक्षा कार्यशाला
UP पुलिस हेडक्वार्टर में कार्यशाला आयोजित हुई। DGP राजीव कृष्णा ने महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने पर चर्चा की।
—
Budaun Amarprabhat