फतेहगंज पश्चिमी।
विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं द्वारा भव्य तिरंगा पदयात्रा एवं यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यात्रा कनौजिया इंटर कॉलेज, खरसैनी से शुरू होकर अग्ररास तिराहा एवं भिटौरा रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए रामलीला मैदान तक निकाली गई।
करीब तीन किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में देशभक्ति और एकता का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए “वंदे मातरम” तथा “भारत माता की जय” के जयकारे लगाए।
मुख्य अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
यूनिटी मार्च का शुभारंभ मुख्य अतिथियों—
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,
मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा,
वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना,
महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय,
एमएलसी बहोरनलाल मौर्य,
भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा
द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मार्च प्रारंभ होने से पूर्व नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
नेताओं ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के अग्रदूत थे, जिन्होंने 563 रियासतों को एकीकृत कर आधुनिक भारत की नींव रखी।
विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ का सपना सरदार पटेल का था, जिसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विश्व पटल पर सरदार पटेल की पहचान और भी मजबूत हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरदार पटेल की उपेक्षा की, जबकि भाजपा ने उनके योगदान को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का कार्य किया है।
बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति
यूनिटी मार्च में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में शामिल हुए।
उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में—
रविंद्र सिंह राठौर, पूरनलाल लोधी, मुकेश राजपूत, कैलाश शर्मा, ओमेंद्र सिंह चौहान, गोपाल कृष्ण गंगवार, अजय सक्सेना, कृष्ण पाल मौर्य, तेजेश्वरी सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, सनी, गौरव मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, अबोध सिंह, धर्मेंद्र सिंह, तेजपाल फौजी, राहुल गंगवार, शिवम शर्मा, समरजीत सिंह, विजय कुमार गुप्ता, देवपाल सिंह चौहान, आचार्य प्रवन पांडेय, और अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
– अमर प्रभात प्रतिनिधि: मुदित कुमार सिंह
Budaun Amarprabhat