Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की नई कार्यकारिणी घोषित, सौरभ गुप्ता अध्यक्ष व शशांक भिल्ला सचिव चुने गए

Spread the love

बिसौली।
जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की बैठक में वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से सौरभ गुप्ता को अध्यक्ष, शशांक भिल्ला को सचिव तथा गौरव वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना।

बैठक में फेडरेशन 5 के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, समिति के वर्तमान अध्यक्ष साहू सावेंद्र, वर्तमान सचिव हर्ष रस्तोगी, वर्तमान कोषाध्यक्ष शिविन अग्रवाल सहित समिति के सदस्य—
रविंद्र मोहन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, राजू साहनी, मनोज यादव, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, विकास गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, संदीप गुप्ता, मुकेश यादव, श्याम अग्रवाल, निशांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि: आई.एम. खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित …