Breaking News

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति का बयान—“एनडीए कब तक दस हजार रुपये देकर जनता को बहलाएगी”

Spread the love

बिसौली।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार चुनाव परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एनडीए की 202 सीटों की जीत पर सवाल उठाते हुए कहा कि “एनडीए जनता को कब तक दस हजार रुपये देकर बहकाएगी। यह जीत किसी के गले नहीं उतर रही।”

सपा अध्यक्ष को धन्यवाद

राकेश प्रजापति ने सपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मोस्ट बैकवर्ड क्लास के कुम्हार समाज से आने वाले व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। इसका उद्देश्य देश के आम और वंचित लोगों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना है।

बिहार की रैलियाँ और भीड़ पर टिप्पणी

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैलियों में उमड़ी भीड़ वास्तविक जनता की थी, “वह किराए पर लाई गई भीड़ नहीं थी।”
दूसरी ओर, उन्होंने दावा किया कि अमित शाह और नीतीश कुमार की रैलियों में 500 से 1000 लोग भी नहीं जुट पा रहे थे।

“वोट खरीदे गए, जनता माफ नहीं करेगी”

प्रजापति ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में बीजेपी ने दस हजार रुपये देकर वोट खरीदने का काम किया, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि “इतनी बड़ी जीत समझ से परे है, यह नतीजे हजम नहीं हो रहे हैं।”

“बिहार की जीत, यूपी की जीत जैसी नहीं”

सपा प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए की बिहार जीत उत्तर प्रदेश की जीत की बराबरी नहीं कर सकती।
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अब यूपी में बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है और अपनी पिछली हार से सीख लेते हुए आगे बढ़ रही है।

महिलाओं के वोट पर भी उठाए सवाल

बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी यह कह रही है कि उन्हें महिलाओं ने अधिक वोट दिए, लेकिन उन्होंने पूछा—“आप कब तक दस हजार रुपये देकर वोट लेते रहेंगे? जनता को गरिमामय जीवन कब देंगे?”

उन्होंने कहा कि चुनाव हमें जीत और हार दोनों का सबक देते हैं और समाजवादी पार्टी इन अनुभवों से आने वाले समय में और मजबूत होकर सामने आएगी।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि: आई.एम. खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!