Breaking News

आत्मनिर्भर भारत – संकल्प अभियान” के तहत मंडल महिला सम्मेलन का आयोजन

Spread the love

अंबियापुर। विकासखंड अंबियापुर सभागार में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती की अध्यक्षता में “आत्मनिर्भर भारत – संकल्प अभियान” के तहत मंडल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती बिमल भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि विमल भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना रखा है। इसके लिए सभी भारतीयों को आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को “घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी” नारे को क्रांतिकारी अभियान के रूप में अपनाने का आवाहन किया।

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में देश की महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि उनकी ब्लॉक क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने SHG के माध्यम से “लखपति दीदी” बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को प्रेरित किया कि वे अपने घरेलू उद्योगों और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्रीमती शैली गोविल, वी.सी. सखी प्रीति, रश्मि सोनम, स्मिता यादव, सरिता जी, उषा जी, भाजपा नेता अवनीश कुमार सिंह, पार्टी महिला मोर्चा प्राधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!