Breaking News

खेलों की ऊर्जा से गूंज उठा फ्यूचर लीडर्स स्कूल — स्पोर्ट्स मीट में बच्चों ने दिखाया दमखम

Spread the love

संवाददाता — बदायूँ

बदायूँ। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्राइमरी विंग स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं — दौड़, बाधा दौड़, लेमन-एंड-स्पून, सैक रेस, रिले रेस, रस्साकशी तथा योग और व्यायाम प्रदर्शन में भाग लिया।

स्पोर्ट्स मीट के द्वितीय दिवस में कक्षा 2 से 4 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और खेल भावना देखने लायक रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद शाक्य एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजेंद्र मौर्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद शाक्य एवं एडवोकेट राजेंद्र मौर्य ने कहा कि “जब बच्चे खेल के मैदान में उतरते हैं, तभी उनके व्यक्तित्व के असली सितारे जगमगाने लगते हैं। जीत-हार से परे खेल बच्चों को साहस, अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और लक्ष्य तक पहुँचने की दृढ़ इच्छा शक्ति सिखाते हैं।”

प्रतियोगिताओं के परिणाम

कक्षा 2

50 मीटर दौड़ — अभिषेक एवं दिव्यांशी प्रथम

सैक रेस — अभिषेक एवं दिव्यांशी प्रथम

बॉल बैलेंसिंग गेम — अजीत एवं वंशिका प्रथम

कक्षा 3

100 मीटर दौड़ — यश प्रताप सिंह, अतुल, जानवी एवं काव्या प्रथम

थ्री लैग रेस — जानवी, सूर्यवंशी, अंश, रुद्राक्ष, मुंफैज एवं आयुष प्रथम

रस्साकशी — यश, अंशुमन, विधान, मुंफैज, पीयूष, शिवम्, अभय, वंश, आर्यांश, आयुष, अनिकेत, कुशाग्र, अंशज, आर्यन, पीयूष, अर्पित, अमन, अतुल, काव्या, इनाया, आंशिक, मोनिका, अल्शिफा एवं अवनी की टीम प्रथम

कक्षा 4

200 मीटर बाधा दौड़ — हिमांशु एवं दिव्या प्रथम

थ्री लैग रेस — कार्तिक, गर्वित, अवनी एवं अंशिका प्रथम

रस्साकशी — रुद्राक्ष, हिमांशु, वंश, समर, रियांश, अमृता, सर्वेश, युविका, मोहसिन्हा एवं अपूर्वा की टीम प्रथम

विशिष्ट वक्तव्य व समापन
मंच से विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सिंह ने कहा कि मैदान में मिली सीख ज़िंदगी भर याद रहती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का समापन विद्यालय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

उपस्थित स्टाफ
एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता, प्रशांत सिंह, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, ट्विंकल, पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (खेल शिक्षक), साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, सिदरा खान, तैबा फात्मा, हर्षित शर्मा।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमे पर अकीदत के साथ अदा की गई नमाज

Spread the loveमुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआ संवाददाता : आई …

error: Content is protected !!