Breaking News

कछला में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के खजुरारा गांव के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस द्वारा उझानी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!