Breaking News

श्री बिहारी जी महाराज मंदिर शहबाजपुर में 100वीं वर्षगांठ पर भव्य नगर भ्रमण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Spread the love

सहसवान :

सहसवान के श्री बिहारी जी महाराज मंदिर शहबाजपुर की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण की शोभा देखने लायक रही।

मंदिर से शुरू हुई कलशयात्रा मोहल्ले के विभिन्न मंदिरों से होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजा और डीजे रहे, इसके बाद सिर पर कलश रखे महिलाएं, गुलाल उड़ाती युवाओं की टोली और सबसे पीछे रथ पर भगवान विष्णु, माता महालक्ष्मी और खाटू श्याम की प्रतिमाएं शामिल थीं।

नगर भ्रमण के पश्चात पंडित मुन्ना लाल शर्मा द्वारा मंदिर में हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शाम को भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर राजीव माहेश्वरी, संतोष डब्बू माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, अबीर सक्सेना, रोहित माहेश्वरी, सुनील, राजीव, भुवनेश, समीक्षा, गरिमा, प्रीति, अतुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!