Breaking News

मुजरिया : असलहों के बल पर मारपीट करने वाले तीनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार

Spread the love

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर बल्लू निवासी हरिओम यादव के साथ रास्ते में विवाद हो गया। इस दौरान ग्राम सरकी खेड़ा के हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव और प्रकाश यादव ने असलहों के बल पर हरिओम यादव को घेरकर मारपीट और गाली-गलौज की।

घटना की शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हरिओम यादव को बचाया।

हरिओम यादव ने थाना मुजरिया में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल मुफीद सलमानी, महिला कांस्टेबल मीनाक्षी, सोनम और पीआरडी भूदेव प्रसाद ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!