Breaking News

कोहरे में सड़क सुरक्षा: गन्ना ढुलाई वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टैप लगाने के निर्देश

Spread the love

बदायूँ। पेराई सत्र 2025-26 के तहत जनपद बदायूँ में सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से चीनी मिलों द्वारा गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टैप/पट्टी लगाने और ओवरलोडिंग पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न चीनी मिलों द्वारा संचालित केंद्रों पर गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त 178 वाहनों में से 131 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टैप/पट्टी लगवाई जा चुकी है। सभी वाहनों पर निर्धारित मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टिव टैप वाहन के पीछे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सभी चीनी मिलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने केंद्रों पर रिफ्लेक्टिव टैप उपलब्ध रखें और किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने दें। यह कदम कोहरे और अन्य खराब दृश्यता में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …