Breaking News

पी.एम.कुसुम योजना: सोलर पम्प पर अनुदान हेतु बुकिंग शुरू, किसान करें ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

बदायूँ। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी.एम.कुसुम) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सोलर पम्प पर अनुदान हेतु बुकिंग 26 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक विभागीय पोर्टल पर खुली रहेगी। जनपद बदायूँ के लिए विभिन्न क्षमताओं के कुल 614 सोलर पम्प आवंटित किए गए हैं।

किसान विभागीय वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर जाकर अनुदान पर सोलर पम्प प्राप्त करने के लिए बुकिंग और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2 एच.पी., 3 एच.पी., 5 एच.पी., 7.5 एच.पी. और 10 एच.पी. क्षमताओं के सरफेस/सबमर्सिबल पम्पों पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है।

बुकिंग के समय 5000 रुपए टोकन मनी ऑनलाइन जमा करने होंगे। लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद निर्धारित अवधि में शेष राशि जमा न करने पर आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा और टोकन मनी जब्त हो जाएगी। सत्यापन के दौरान निर्धारित बोरिंग न मिलने पर भी आवेदन निरस्त होगा। डीजल पम्प चलाने वाले किसान इन्हें सोलर पम्प में परिवर्तित कर सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु किसान कार्यालय उप कृषि निदेशक, बदायूँ में संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …