Breaking News

छह वर्षीय बच्ची की कुएं में डूबने से मौत, परिवार में मातम

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेलते-खेलते छह वर्षीय मासूम बच्ची नित्या खुले पड़े कुएं में गिर गई, जिससे वह कुएं में भरे पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव मोहम्मदगंज निवासी पन्नालाल की बेटी नित्या घर के पास ग्राम सभा की भूमि पर बने कुएं के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरी। बच्चों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी।

सूचना पाते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नित्या को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई, जिस पर पहुंची बिल्सी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि पन्नालाल दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी खुशबू दोनों बेटियों के साथ गांव में रहती हैं।

नित्या दो बहनों में बड़ी थी, जबकि उसकी छोटी बहन आरुषि मात्र एक वर्ष की है। परिजन ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!