Breaking News

दिव्यांग ने पड़ोसी पर मेड़ तोड़ने व धमकाने का लगाया आरोप

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल

कोतवाली क्षेत्र के गांव बमेंढ़ में रहने वाले दिव्यांग दुर्वेश कुमार ने अपने पड़ोसी पर खेत की मेड़ तोड़ने और धमकाने का आरोप लगाया है। दुर्वेश कुमार का कहना है कि उनके खेत से सटी भूमि के मालिक ने उनकी मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला दी।

जब उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज और धमकियां दीं। दुर्वेश ने यह शिकायत 7 दिसंबर को कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी।

दुर्वेश का आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह काफी खिन्न हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है।

दुर्वेश ने स्पष्ट किया कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती, वह न्याय के लिए प्रयास जारी रखेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!