Breaking News

श्री संकट मोचन दरबार का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल

नगर के मोहल्ला संख्या चार में स्थित सिरासोल रोड पर स्थित श्री संकट मोचन दरबार का 24वां स्थापना दिवस इस वर्ष 22 दिसंबर से धूमधाम से मनाया जाएगा।

दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी 22 दिसंबर से रामायण का अखंड पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

23 दिसंबर को बाबा का संकीर्तन किया जाएगा। वहीं, 24 दिसंबर को कन्या भोज और दोपहर एक बजे के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के गरीब लोगों को कंबलों का वितरण भी किया जाएगा।

साथ ही, सभी भक्तों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित की जाएंगी। दरबार प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होकर भाग लेने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …