Breaking News

बदायूँ में ‘मिलेट्स जागरूकता रोड शो’ का आयोजन, स्कूली बच्चों और किसानों को किया गया शिक्षित

Spread the love

बदायूँ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (न्यूट्रीसीरियल घटक) 2025-26 के अंतर्गत जनमानस को मिलेट्स (श्री अन्न) के लाभ और उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए रोड शो का आयोजन किया गया। यह रैली बदायूँ क्लब से शुरू होकर भामाशाह चौक, ओवर ब्रिज, संतोष सिंह तिराहा, लक्ष्मीबाई चौक (डीएम चौराहा) होते हुए ऑडिटोरियम, डॉयट कैम्पस बदायूँ पर समाप्त हुई।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष केशव चौहान, दूर-दराज से आए कृषक, कृषि विभाग के कर्मचारी, स्काउट-गाइड और एनसीसी के विद्यार्थी, किश्चियन हायर सेकेंड्री स्कूल, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज तथा प्राकृतिक खेती से जुड़े कृषि सखी और सीआरपी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्कूली बच्चों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ियों को रोगमुक्त रखने हेतु श्री अन्न का उपयोग करें और अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।

रोड शो में स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। रैली के समापन स्थल ऑडिटोरियम, डॉयट कैम्पस में प्रतिभागियों को मिलेट्स के स्वास्थ्य और पोषण लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर आनन्द चौहान, जयलोक, शिशिर उपाध्याय, अवनीश कुमार और सुमेश बाबू सहित अन्य प्रमुख उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!