Breaking News

बिल्सी के वृद्धाश्रम में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को बरेली के शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और ग्रामीण पहुंचे और अपनी आंखों की जांच करवाई।

शिविर में कुल 107 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 25 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 39 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए बरेली स्थित शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय भेजा गया।

शिविर का उद्घाटन अपर जिला सहकारी अधिकारी रामसमुझ ने फीता काटकर किया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होते हैं और बुजुर्गों व असहाय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. वीरेश कुमार सिंह, डॉ. हरबंस सिंह, आकाश देवल, वेदव्यास शर्मा, सचिन कुमार, शिव गौड़, रामकिशोर शर्मा, आदर्श कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!