Breaking News

दातागंज क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और दिल्ली-लखनऊ के लिए नई ट्रेन की मांग, बीएल वर्मा ने रेल मंत्री से की चर्चा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जनपद बदायूं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान बीएल वर्मा ने बदायूं-दातागंज रोड स्थित रेल फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी।

इसके साथ ही मथुरा-बरेली हाईवे स्थित छतुइया रेल फाटक पर रेल ब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी प्रस्तावों पर शीघ्र निरीक्षण कराए जाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा लगातार बदायूं के विकास को लेकर सक्रिय प्रयास कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!