Breaking News

बदायूं: महाराणा प्रताप चौक पर अतिक्रमण हटाने और प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर क्षत्रिय महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

बदायूं। महाराणा प्रताप चौक पर अतिक्रमण और भारी वाहनों के आवागमन के कारण बार-बार महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल के नुकसान को लेकर आक्रोशित क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए स्थायी उपाय किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी न होने पर 19 जनवरी से आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, मंडलीय संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महासचिव रतन वीर सिंह तोमर, संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजयरतन सिंह फौजी, राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू भैया, राजेश कुमार सिंह उर्फ झंडू भैया, शनि चौहान, शुभम् सोलंकी, अभिषेक पुंढीर, अनिल सिंह, हेम सिंह, सुरेश सिंह, सौरभ सिंह और सोवित तोमर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाता है, तो वे निर्धारित तिथि से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!