Breaking News

शाहजहांपुर: रॉयल्टी जमा नहीं करने वाले ईट भट्टों पर अपर जिलाधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई

Spread the love

संवाददाता: काजल मिश्रा

शाहजहांपुर । अपर जिलाधिकारी बिo राo अरविन्द कुमार ने जनपद में बिना रॉयल्टी जमा कराए चल रहे ईट भट्टों पर मंगलवार को कड़ी कार्यवाही की। इस दौरान उन्होंने जिला खनन अधिकारी सत्येंद्र कटियार, तहसीलदार सदर और RO प्रदूषण बरेली के साथ ईट भट्टों का निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई के तहत:

1. मां वैष्णो ईट भट्टा उद्योग, पृथ्वीपुर, कांट – 5000 से अधिक ईंटों को ट्रैक्टर के जरिए नष्ट किया गया। रॉयल्टी और प्रदूषण से संबंधित सभी पेपर उपलब्ध कराए बिना भट्ठे का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया।

2. इंडिया ब्रिक फील्ड, डूंगरपुर – लगभग 5000 कच्ची ईंटों को नष्ट किया गया।

3. खान ईट उद्योग, डूंगरपुर – नया ईंट बनाने की तैयारी कर रहा था, जिसके कार्यालय को सील कर दिया गया।

अन्य ईट भट्टों का निरीक्षण भी किया गया और उन्हें रॉयल्टी जमा करने के लिए दो दिन का कड़ा समय दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 200 से अधिक ईट भट्टे संचालित हैं, जिनमें से इस वर्ष 48 ईट भट्टे बंद कर दिए गए हैं। अभी भी लगभग 30 से 35 भट्टों ने रॉयल्टी जमा नहीं कराई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिन में रॉयल्टी के पेपर नहीं जमा किए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!