Breaking News

बिसौली में बांग्लादेश में हिंदू की हत्या के विरोध में विहिप–बजरंग दल का प्रदर्शन

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान
बिसौली। बांग्लादेश में हिंदू नागरिक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को बिसौली में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री युनुस का पुतला नगर में घुमाया और जूते-चप्पलों से प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों और वहां के प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस चौकी से जुलूस निकाला गया, जिसमें “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम”, “बांग्लादेश मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। जुलूस आसफपुर तिराहे पर पहुंचा, जहां बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम युनुस का पुतला फूंका गया।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, विभाग संगठन मंत्री तेजपाल, बजरंग दल के नगर संयोजक मनु शर्मा (परशुराम भक्त), विहिप के नगर उपाध्यक्ष नमन पाराशरी, लक्ष्य पाराशरी, नितिन मिश्रा उर्फ छोटा मोदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण मिश्रा, नगर पालिका सभासद कृष्ण गुप्ता, ललित गुप्ता, अनीता शर्मा, संजीव वाल्मीकि, करण वाल्मीकि, रोहित ठाकुर, संजीव, जतिन, सनी ठाकुर, अमन ठाकुर, अमित पंडित, शिवम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the loveअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स …

error: Content is protected !!