Breaking News

बिल्सी: शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Spread the love


बिल्सी, गोविंद देवल – नगर के मोहल्ला संख्या दो, खैरी रोड स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को तहसील रोड स्थित ग्रीन हाउस में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बलदेव धाम के मंहत ललित शर्मा और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण करके की।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की मुख्य धुरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, क्योंकि इसके बिना किसी भी तरह का समग्र विकास संभव नहीं है।
इस अवसर पर बच्चों ने गणेश वंदना और उसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं में मेधावी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के एमडी रजनीश शर्मा, शुभम शर्मा और प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्षा ज्ञानदेवी सागर, तेजस्वी सागर, मृदुल शर्मा, लक्ष्मणदत्त शर्मा, महेश शर्मा, राहुल शर्मा, प्रमोद तोमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!