Breaking News

बदलाव फाउंडेशन ने गरीबों में वितरित किए वस्त्र व खाद्य सामग्री

Spread the love


बिल्सी, गोविंद देवल – बदलाव फाउंडेशन द्वारा आज वस्त्र और खाद्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन की टीम ने बिल्सी क्षेत्र के कई गांवों और भागीरथ गंगा घाट, कछला में जाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व खाद्य सामग्री वितरित की। इसके साथ ही आश्रम में रह रहे संतो के लिए वस्त्र, जूते और चप्पलों का वितरण भी किया गया।
बदलाव फाउंडेशन के संस्थापक पीडी सिंह ने कहा कि संस्था इसी तरह गरीबों और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करती रहेगी, लेकिन इसके लिए लोगों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “मानव धर्म मानव सेवा के लिए होता है। हमें मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।”
पीडी सिंह ने आगे बताया कि आगामी जनवरी माह में फिर से वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी जरूरतमंदों को वस्त्र, जूते, चप्पल और खाद्य सामग्री देने का पूरा प्रयास रहेगा।
इस मौके पर वॉलिंटियर अजीत कुमार, पंकज सिंह, तारिक हुसैन, अमन, अलीशा, अनामिका और विवेक सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!