Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेमा कटियार की प्रतिमा का अनावरण कर जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी

Spread the love

लखनऊ : संवादाता गोविंद देवल
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को कानपुर देहात के पुखरायां स्थित प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद कुमार कटियार की पूज्य माता, प्रेमा कटियार की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण हेतु संचालित योजनाओं और अब तक की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम जोड़वाने और अधिक से अधिक मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की।
पूर्व विधायक विनोद कटियार के जन्मदिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उपस्थित जनसमूह को नववर्ष 2026 की भी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत को केशव प्रसाद मौर्य ने ध्यानपूर्वक सुना और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक विनोद कुमार कटियार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सचान सहित अन्य मान्यवर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, संबंधित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!