बदायूं : गोविन्द देवल 
बुधवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन और एंटी क्राइम, एंटी करप्शन की इकाई बदायूं जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह गायत्री भवन, सिविल लाइन, पाइप वाउंड्री वाली गली में फीता काटकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना एवं प्रदेश महासचिव डॉ. एस.डी. यादव ने पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और पीड़ितों को न्याय दिलाने के संकल्प व्यक्त किए। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि जिला कार्यालय के संचालन से क्षेत्र में मानवाधिकार संरक्षण को और अधिक मजबूती मिलेगी और संगठन समाज के हर वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा करते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश पुरी, जिलाध्यक्ष अ.स.मो. डॉ. सुहेल अहमद, सतीश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री महिला विंग सीमा खान, शहादत हुसैन, भूरे (पीर), जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, इस्तकार हुसैन, मजहर खान, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, अफसर भाई, मदन शाक्य, निशा सिंह, अंजलि, विनीता शर्मा, अभिषेक (एडवोकेट), रामनिवास, नईम सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat