Breaking News

मोबाइल चोरी का फर्जी नाटक बेनकाब, वादी ही निकला अभियुक्त

Spread the love

संवाददाता : आईएम खान| बदायूं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डाॅ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक कथित घटना का पर्दाफाश करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें शिकायतकर्ता स्वयं ही इस फर्जी चोरी का मास्टरमाइंड निकला।
थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम नागपुर नूरपुर निवासी भुवनेश पुत्र देवपाल ने दिनांक 08 जनवरी 2026 की रात्रि को अपनी मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 60 मोबाइल फोन चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना बिसौली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 17/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा जब साक्ष्य संकलन, घटनास्थल का निरीक्षण एवं वादी से गहन पूछताछ की गई, तो मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हुआ। सख्ती से की गई पूछताछ में वादी भुवनेश ने स्वीकार किया कि उसने स्वयं ही अपनी दुकान से मोबाइल फोन निकालकर ग्राम मदनजुड़ी के श्मशान घाट पर बनी एक कोठरी में छिपा दिए थे और चोरी का झूठा नाटक रचकर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने वादी की निशानदेही पर कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें 34 स्मार्ट फोन तथा 26 कीपैड मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के शामिल हैं। बरामदगी के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :
भुवनेश पुत्र देवपाल, निवासी ग्राम नागपुर नूरपुर, थाना बिसौली, जनपद बदायूं।
बरामदगी का विवरण :
34 स्मार्ट फोन (विभिन्न कंपनियों के)
26 कीपैड मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के)
गिरफ्तार करने वाली टीम :
उप निरीक्षक श्री राममेहर सिंह, थाना बिसौली, मय पुलिस टीम।
पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक फर्जी मुकदमे का खुलासा हुआ है, बल्कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने वालों को भी सख्त संदेश गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!