संवाददाता : आईएम खान| बिसौली
कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए डा. महेश चंद्र माहेश्वरी कृष्णा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सराहनीय पहल की गई। शुक्रवार को मनोज माहेश्वरी अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 100 जरूरतमंद बाइकर्स को दस्ताने वितरित किए गए।
दस्ताने पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस अवसर पर डा. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि डा. महेश चंद्र कृष्णा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि ठंड जैसे मौसम में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में कुसुम माहेश्वरी, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. सुविधा माहेश्वरी, डा. नवदीप माहेश्वरी, नव्या, डा. अंकुश, देवांग, यथार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
Budaun Amarprabhat