Breaking News

बदायूं पुलिस की बड़ी कामयाबी: 120 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 25 लाख की संपत्ति लौटाई

Spread the love

बदायूं | मंगलवार
बदायूं पुलिस ने गिरे और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में अलग–अलग कंपनियों के कुल 120 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण और सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज खोए और गिरे मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए लगातार प्रयास कर यह सफलता हासिल की।
मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए फोन
मंगलवार 13 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने बदायूं पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम का आभार जताते हुए जमकर सराहना की।
कहां-कहां से कितने मोबाइल बरामद
सर्विलांस सेल: 80 मोबाइल
थाना सिविल लाइन: 20 मोबाइल
थाना वजीरगंज: 6 मोबाइल
थाना बिसौली: 4 मोबाइल
थाना उझानी: 4 मोबाइल
थाना दातागंज: 3 मोबाइल
थाना बिनावर: 1 मोबाइल
थाना इस्लामनगर: 1 मोबाइल
थाना कुंवरगांव: 1 मोबाइल
इन टीमों ने निभाई अहम भूमिका
इस अभियान में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक माधौ सिंह विष्ट और सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान जारी रहेगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!