Breaking News

बिनावर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान, नियम मानने वालों को किया गया सम्मानित

Spread the love

बिनावर | बदायूं
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अवसर पर गंगा एक्सप्रेसवे ग्रुप-II की सेफ्टी टीम ने बिनावर थाना पुलिस स्टाफ के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को प्रशंसा स्वरूप गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। इससे लोगों में सकारात्मक संदेश गया और नियमों के पालन के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिला।
रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने के उद्देश्य से वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
यह संयुक्त पहल स्थानीय लोगों द्वारा सराही गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में प्रभावी साबित हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!