Breaking News

बदायूँ में श्री जी रिसॉर्ट में भव्य भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। मोहल्ला कृष्णापुरी के श्री जी रिसॉर्ट में सोमवार को भागवत सप्ताह कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन अपराहन गाजे-बाजे के साथ पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने एक भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसे देखने के लिए राहगीरों और भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कलश यात्रा का आयोजन श्री राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा किया गया था। यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुई। महिलाओं ने अपने शीश पर मंगल कलश धारण कर साक्षात बृज की गोपिकाओं का रूप धारण किया। भारी संख्या में भक्तजन “राधे राधे, जय श्री राधे” के संकीर्तन के साथ कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। कुछ श्रद्धालु भांगड़े की ध्वनि पर नृत्य कर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
सायंकालीन सत्र में वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य गोपाल शरण जी महाराज ने श्रीमद भागवत महापुराण कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन में समिति अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, सचिव के.एल. गुप्ता, एम.पी. शर्मा, ग्रीश चंद्र पाराशर, मुन्ना लाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, दिनेश चंद्र मिश्र, देवेश चंद्र मिश्र, नरेंद्र कुमार शर्मा, अवधेश श्रोत्रिय, ठाकुर सत्यपाल सिंह, आर.डी. शर्मा, श्रीनिवास तिवारी और अन्य गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा। मुख्य परीक्षक रामवीर शर्मा सप्तनीक रहे। पूजन का कार्य पंडित उमेश शास्त्री ने संपन्न कराया।
भव्य कलश यात्रा और कथा के पहले दिन के कार्यक्रम ने भक्तों और स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ा दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …